उत्तर प्रदेश: बलिया में पाँच दिनों में 68 मौतों की वजह क्या है, पता लगाने पहुंची सरकारी टीम

सारांश

  • मौत की वजह पता करने के लिए पहुंची दो अधिकारियों की टीम
  • 178 मरीज़ रविवार को ज़िला अस्पताल में भर्ती हुए, 24 घंटों में 14 मौतें
  • बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने कहा गर्मी से बीमारों की हुई दिक़्क़त
  • क्या है पूरा मामला, जानिए इस कहानी में.

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के बलिया ज़िले में बीते पांच दिनों में 68 लोगों की मौत का मामला राष्ट्रीय मीडिया की सुर्ख़ियों में है. इन मौतों की वजह जानने के लिए राज्य सरकार ने निदेशक स्तर के दो अधिकारियों की टीम को बलिया भेजा है.

रविवार शाम तक यह आंकड़ा 54 मौतों का था लेकिन ज़िला चिकित्सा अधिकारी के ताज़ा बयान के मुताबिक़ रविवार को अस्पताल में 14 और लोगों की मौत होने के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 68 हो गई है.

ज़िले में 54 लोगों की मौत पर बलिया ज़िला अस्पताल के सीएमएस के बयान पर भी विवाद ख़ूब बढ़ा और बाद में उनके पद से मुक्त किए जाने की ख़बर आयी थी.

महज पांच दिनों में इतने लोगों की मौत की वजह की जांच करने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बलिया पहुंचे गए हैं. ये अधिकारी मृतक के परिजनों के घर जाकर अपनी जांच से जुड़ी जानकारी इकठ्ठा कर रहे हैं.

बलिया में मौतें

बलिया के सीएमओ डॉ जयंत कुमार ने कहा, “गर्मी ज़्यादा ही है, जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़ी है. 178 मरीज़ रविवार को ज़िला अस्पताल में भर्ती हुए हैं और उनकी देख रेख की जा रही है. और पिछले 24 घंटों में 14 मौतें हुई हैं.”

इन लोगों की मौत की वजहों पर जयंत कुमार ने कहा, “विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोग थे, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई है. जो भर्ती हैं उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है. सभी चीज़ों की व्यवस्था है, पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं, स्टाफ और कूलर सब कुछ उपलब्ध है.”

ऐसे आरोप भी लग रहे है कि ज़िला अस्पताल में बेड ना होने की वजह से मरीज़ ज़मीन पर लेटे हुए थे और लाश तक रखने की जगह नहीं थी. इन आरोपों के जवाब में सीएमओ ने कहा, “नहीं, ऐसी स्थिति नहीं है.स्थिति एकदम कंट्रोल में है. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है.”

किन कारणों से मौत हुई है? इस सवाल के जवाब में सीएमओ ने कहा, “इसके लिए जांच टीम आई हुई है और वो जांच कर रही है. हमारे दो डायरेक्टर आए हुए हैं. उन्होंने कल इमरजेंसी, वार्ड से लेकर पूरा अस्पताल देखा है, मरीज़ों से भी बातचीत की है.”

“पानी, ब्लड और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. जिन क्षेत्रों से मरीज़ ज़्यादा आए हैं, वहां भी हमारी जांच टीम गई हुई है. और निश्चित रूप से वो रिपोर्ट देगी, तभी स्थिति स्पष्ट होगी.”

बलिया से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह रविवार को ज़िला अस्पताल में मरीज़ों का हाल चाल पूछते नज़र आए. उन्होंने कहा, “अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी में मुश्किलें बढ़ जाती है.”

हीट वेव की वजह से मौत होने पर दयाशंकर सिंह ने कहा, “वो केवल एक ही कारण नहीं है. वो भी एक कारण है. गर्मी है, लू है. जो कमजोर लोग हैं, उनको दिक़्क़त हो रही है.”

हालांकि, दयाशंकर सिंह के बयान की कांग्रेस ने आलोचना की है.

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *