लगातार हो रही बारिश के चलते गरीब का आसियाना जमींदोज

कच्ची झोपडी पर नहीं पड़ी अभी तक जिम्मेदारों की नजर

सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी रामचंद्र की कच्ची दीवार गिर गई।गनीमत रही कि दीवार रास्ते की तरफ को गिरी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
रविवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते दीवार पर सीलन आ गई जिसके चलते दीवार गिर गई। भुक्तभोगी परिवार गरीब है मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण करता है। जहां एक तरफ सरकार हर गरीब के पक्के घर का सपना साकार कर रही है वहीं इस परिवार को अभी तक रहने के लिए कोई आवास मुहैय्या नहीं कराया गया जिसके चलते यह परिवार गांव में ही अपना कच्चा मकान बना कर रह रहा था । जिसमें अभी तक किसी ग्राम प्रधान या जनप्रतिनिधि और सरकारी महकमें की नजर शायद इस गरीब के आशियाने पर नहीं पड़ी या फिर गरीब के पास महक में के सिस्टम को खुश करने का जरिया नहीं रहा होगा ।जिससे अभी तक यह कच्ची झोपड़ी में जिंदगी बसर कर रहा था । लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उसकी झोपड़ी को भी जमीनदोज कर दिया गृह स्वामी रामचंद्र की बातों से ही उसे अपना पक्का आशियाना ना होने का दर्द छलक जाता है। गृह स्वामी का कहना है कि अभी तक आशियाना नसीब नहीं हुआ है।पीड़ित रामचंद्र अपने छोटे छोटे तीन बच्चों अज्जू 5 अंशिका 3 व डेढ़ वर्षीय मानशिका सहित तीन बच्चों को लेकर पत्नी पूनम के साथ झोपडी में रहकर किसी तरह से गुजर बशर कर रहा है।रामचंद्र का कहना है कि खेत भी न के बराबर है। भुक्तभोगी परिवार के पास कच्ची दीवार की एक खपरैल ही उसके परिवार के रहने का मात्र एक ठिकाना है। देखना यह है कि अब इस गरीब परिवार के सर छुपाने का इंतजाम कैसे होता है और कौन करता है या फिर यह बेचारा इसी तरह दिल में पक्के मकान का अरमान लेकर फिर किसी तरह कच्ची झोपड़ी बनाकर अपनी जिंदगी बसर करने के लिए मजबूर रहेगा 

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *