बारिश का कहर मौत बन कर बरसा कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत

विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव में मंगलवार को तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया।मलबे में दबे वृद्ध रामदयाल सैनी पुत्र स्व सेफलू उर्फ रामगोपाल उम्र 71 वर्ष निवासी देवरी बुजुर्ग की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि मृतक अपने कच्चे मकान में सोए हुए थे अत्यधिक बारिश के चलते मकान उनके ऊपर गिर गया जिससे वृद्ध व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की शादी नहीं हुई थी मृतक अविवाहित था घटना के बाद परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल रहा,ग्रामीण पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाते रहे।घटना की सूचना वर्तमान ग्राम प्रधान गौरव त्रिवेदी ने नजदीकी चौकी देवरी में दी।घटना स्थल पर मौके में पहुंचे देवरी चौकी इंचार्ज राजकमल यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *