बरसात भी नहीं रोक सकी शिव भक्तों के हौसले सावन के अंतिम सोमवार को शिकालयों में उमड़ी भीड़

शेखर सिद्दीकी-फतेहपुर

जनपद सुबह से हो रही मध्यम व तेज बारिश के बीच आज सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि भक्तों के हौसले तूफानों और बरसात में नहीं टूटा करते हैं। महिलाएं पुरुष बच्चे सुबह से ही मंदिरों की तरफ अपने आराध्य देव भूत भावन भगवान शंकर को जल ,दूध, नारियल, बेल पत्ती ,लेकर सुबह से ही कतारों में लगे हुए हैं। जनपद के मुख्य मंदिरों जिनमें थवईस्वर धाम , अर्गलेश्वर धाम, गुड़ेश्वर, राजराजेश्वर धाम , धुंडेश्वर धाम ,मोटे महदेवं मंदिर , ताबेश्वर धाम, आदि प्रमुख मंदिरों के अलावा भी अपने गांव वा कस्बे के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोग आतुर दिखे । वहीं मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए ,इन मंदिरों में पूजा अर्चना करने आने वालों के लिए कोई व्यवधान न उत्पन्न हो पूरी तरह, कमर कस के सुबह से ही बरसात के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं । बताते चलें कि जनपद में आज सुबह से ही बिना रुके तेज बारिश हो रही है और इतनी तेज बारिश के बावजूद भी सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों का जन सैलाब अपने इष्ट देव को जल चढ़ाने के लिए हर आदमी लालायत नजर आ रहा है। और वह सुबह से ही बारिश की परवाह न करते हुए अपने इष्ट देव को दूध जल से अभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं ।जिससे मंदिरों में भारी भीड़ सुबह से ही देखने को मिल रही है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मनचले और शोहदों से निपटाने या किसी अनहोनी घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चाक चौबंद नजर आ रही है।वही भक्तों ने शिव जी का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति की मन्नते मांगी, सावन के आखिरी सोमवार में कई जगह भक्तों ने भंडारे का भी इंतजाम किया।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *