बघोला स्थित कंपनी के एचआर हेड की गाड़ी का रास्ता रोककर मारपीट मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों पर कसा शिकंजा।

गौरव गोयल

पलवल

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में दिनांक 4 अगस्त को बघोला स्थित कंपनी के एचआर हेड की गाड़ी का रास्ता रोककर मारपीट मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है।

थाना गदपुरी प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार मामले में ठाकौर वनराज सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि वह बघोला स्थित डंकी एक्सी इनवायरमेंट कंपनी में प्लांट हेड के पद पर है। दिनांक 4 अगस्त को फरीदाबाद की जवाहर कालोनी के रहने वाले कंपनी के एचआर हेड राकेश अपनी कार में सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे। उसी दौरान कंपनी से कुछ ही दूरी पर बघौला गांव के पास कुछ युवकों ने कार के आगे खड़ा होकर उनकी कार को रुकवा लिया। आरोपियों ने राकेश को गाड़ी से बाहर उतार लिया। उसी दौरान पास में खड़ी आई-20 कार में से दो युवक उतर कर आए। जिनके हाथों में लाठी, डंडा व लोहे की राड थी। उन्होंने राकेश पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर शिकायतकर्ता तथा कंपनी के अन्य कर्मचारी राकेश को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गदपुरी थाना पुलिस ने कंपनी के प्लांट हेड की शिकायत पर अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि मामले में थाना अंतर्गत चौकी बाघोला प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने दिनांक 11 अगस्त को वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अमीत निवासी वार्ड नं0 10 सावल बिहार कालोनी पलवल,राजवीर उर्फ राजू निवासी जनौली तथा गाँव पृथला निवासी दीपक व अनुप के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी( जो अभी गिरफ्तार नहीं है) के साथ कैंटीन में सामान को लेकर हुई कहासुनी को लेकर इस वारदात को अंजाम देना बतलाया। विवेचना टीम ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, डंडा तथा लोहा रोड भी बरामद की है। आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *