भाकियू टिकैत गुट की बैठक में यूरिया खाद न मिलने पर जताई गई नाराजगी


—-समस्याएं हल न होने पर आंदोलन की दी गई चेतावनी

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। जिसमें किसानों को यूरिया खाद न मिलने पर जमकर नाराजगी जताई गई इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई कहा गया की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेंगे

जानकारी के अनुसार नगर के निकट फरीदपुर मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। बैठक में वर्तमान समय में किसानों को पर्याप्त तथा समय से यूरिया खाद न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कहा गया कि खाद की कालाबाजारी हो रही है जिसके कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है यही हाल रहा तो यूनियन चुप बैठने वाला नहीं है सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेगा। बैठक में कहा गया कि फतेहपुर जनपद में एक कानून व्यवस्था बहुत खराब है पुलिस अपराध रोकने में फेल है। सड़कों में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की गई। कहां गया की सड़कों में जगह-जगह गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है और लोग मौत का शिकार हो जाते हैं ऐसी स्थिति में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। बैठक में यूनियन के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अलावा यूनियन के नेता अशोक उत्तम राम सहाय पटेल देवनारायण पटेल दिनेश शुक्ला सुरेंद्र पटेल ममता गुप्ता मुन्ना शेख चंद्रपाल सुनील मोईद तथा अजीत आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *