ओडिशा : धौली शांति स्तूप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पटनायक

इस शांति स्तूप को ‘पीस पेगोड़ा’ के नाम भी जाना जाता है. स्वर्ण जयंती समारोह में जापान, अमेरिका, यूक्रेन और कजाकिस्तान से आए सैकड़ों भिक्षुओं ने हिस्सा लिया.

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नजदीक धौली शांति स्तूप स्थापित करने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए. उन्होंने इस मौके पर कहा कि केवल शांति इस संसार को बेहतर और सुंदर बना सकती है.

इस शांति स्तूप को ‘पीस पेगोड़ा’ के नाम भी जाना जाता है. स्वर्ण जयंती समारोह में जापान, अमेरिका, यूक्रेन और कजाकिस्तान से आए सैकड़ों भिक्षुओं ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, ‘‘शांति का कोई विकल्प नहीं है. सभी युगों में इसका महत्व रहा है. शांति ही एकमात्र मार्ग है जिसके माध्यम से बेहतर और खुबसूरत विश्व के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.”

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 95 करोड़ रुपये की लागत से बसंतपुर में दया नदी पर चेक डैम बनाने की भी घोषणा की.

गौरतलब है कि भुवनेश्वर से करीब आठ किलोमीटर दूर इस स्तूप को दया नदी के किनारे उस स्थान पर बनाया गया है, जहां पर दूसरी ईसा पूर्व में कलिंग का ऐतिहासिक युद्ध हुआ था और जिसमें सम्राट अशोक को विजय प्राप्त हुई थी. बताया जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर अशोक को युद्ध की निरर्थकता प्रतीत हुई और उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया.

ओडिशा: CM नवीन पटनायक ने 450 करोड़ की लागत से बने 7 पावर प्रोजेक्‍ट्स का किया उद्घाटन

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *