करेंट की चपेट में आने से भैंसों की मौत विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के बजहा कुटी मजरे सातो धरमपुर गांव में सोमवार दोपहर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक भैंस और एक पड़वा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पशुपालक को एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की।

गांव के निवासी निसरत अली पुत्र इकबाल अली की 12 वर्षीय पुत्री असरातुन दोपहर करीब तीन बजे भैंसों को चराने के लिए जंगल ले गई थी। तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर नीचे गिर गई। तार की चपेट में आने से एक भैंस (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) और एक पड़वा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अपनी आंखों से देख नन्ही असरातुन दहशत में आ गई और रोते हुए घर आकर परिजनों को जानकारी दी।

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। मृत पशुओं को देखकर निसरत अली बदहवास हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, क्योंकि तार लंबे समय से जर्जर हालत में थे। कई बार शिकायत के बावजूद उन्हें बदला या मरम्मत नहीं किया गया।

गांव के समीउल्लाह और रशीद अहमद ने बताया कि तार गिरने से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। करीब दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चे झुलस गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी विभाग ने सबक नहीं लिया।

पीड़ित निसरत अली ने कहा कि उनकी भैंस और पड़वा ही परिवार की जीविका का सहारा थे। पशुओं की मौत से परिवार पर बड़ा आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है।

शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर की रिपोर्ट

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *