दहेज के दानवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकला

जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति और ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना असोथर पुलिस के मुताबिक ग्राम कठौता निवासी श्यामकली पत्नी अवधेश निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 27 मई 2023 को अवधेश पुत्र राममिलन के साथ हुई थी। विवाह के बाद एक वर्ष तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति अवधेश, सास चुन्नी, ससुर राममिलन, जेठ महेश व जेठानी संतोषी लगातार उससे एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने और उसके मायके वालों ने यह मांग पूरी करने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया और 15 मई 2025 की सुबह उसे घर से निकाल दिया। इस उत्पीड़न से तंग आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। मामले में मु0अ0सं0 170/2025 धारा 85, 352 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अंकुश यादव को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *