डेंगू से युवक की मौत, गांव में दहशत का माहौल

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव में रविवार को डेंगू ने एक और जिंदगी छीन ली। गांव निवासी राकेश यादव (38) की लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और लोग स्वास्थ्य विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राकेश यादव पुत्र जगरूप यादव करीब दस दिन पहले डेंगू की चपेट में आए थे। शुरुआत में उनका इलाज असोथर के निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फतेहपुर के न्यू राधे हॉस्पिटल और उसके बाद कानपुर के गंगा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक इलाज चलता रहा।

हालत लगातार गंभीर होने पर परिजन उन्हें न्यू एंजल हॉस्पिटल भी ले गए, लेकिन वहां से जवाब मिलने पर लखनऊ ले जाने की तैयारी शुरू की गई। इसी बीच रास्ते में ही स्थिति बेहद खराब हो गई और परिजन उन्हें वापस घर ले आए। घर पहुंचते ही राकेश ने अंतिम सांस ली।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में डेंगू की पुष्टि होने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण बीमारी फैल रही है।

इस संबंध में पीएचसी प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि अभी मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। आशा कार्यकर्ता को भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट एकत्र की जाएगी।

संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *