धाता में नृशंस हत्या – आम आदमी पार्टी नेताओं को पुलिस ने रोका

विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में हुए नृशंस हत्या कांड को लेकर आज राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल और कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने धाता बायपास के पास रोक दिया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक हमें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा, तब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहेंगे।
धरना स्थल पर प्रांत उपाध्यक्ष मोहम्मद शाह जहां, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी खागा विजय गौतम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष माया गौतम, अंगद सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *