बुजुर्ग सम्मान समारोह का किया आयोजन, 200 बुजुर्ग सम्मानित

जनपद के खागा,में अपने पैतृक गांव रारी में समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन कर ग्रामीण बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पिता और पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव में आयोजित इस समारोह में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने करीब 200 बुजुर्गों को साल ओढ़ाकर, पुष्प और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच-दस दशक पहले उनके पिता गांव से खागा आए थे। कार्यक्रम में बुजुर्गों से सुख-दुख साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य विजय, अनिल त्रिपाठी, भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी, प्रीति सिंह और राजकपूर सिंह भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *