नगर भ्रमण के उपरांत सरोवर में स्नान कर बिहारी जी हुए सिंहासन में विराजमान।

विशाल विचार-सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अमौली ब्लाक के डिघरुवा गांव में श्रीबांके बिहारी की तीन दिवसीय नगर भ्रमण यात्रा समाप्त। दोपहर बाद करीब साढ़े पांच बजे गाजे बाजे के साथ श्री बांके बिहारी का रथ पहुंचा सरोवर। पुजारी मुन्ना तिवारी के साथ भक्तों ने मिलकर स्नान कराया ।स्नान के पश्चात विधि विधान सहित पूजा अर्चना कर बांके बिहारी को सिंहासन में किया गया विराजमान। इसी के साथ नगर भ्रमण समाप्त हो गया,। बांके बिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।, श्रीबांके बिहारी की जय के जयघोष से पूरा सरोवर व मेला परिसर गूंज उठा। उपेंद्र कुमार वर्मा व आनंद शुक्ला ने रथ को खींच कर मंदिर के प्रस्थान के लिए रथ को आगे बढ़ाया । प्रसाद का वितरण किया गया। भागवताचार्य आचार्य राघव महाराज ने भी श्रीबांके बिहारी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर राघव शुक्ला,रमेश वर्मा,राजेंद्र वर्मा,घसीटे वर्मा,रामशंकर वर्मा,बासुदेव मंगल वर्मा,सुरेन्द्र वर्मा कौशल वर्मा,महेश वर्मा आदित्य उमराव संतोष वर्मा लालता प्रसाद अवनीश दुबे,अमित बाजपेई,प्रांशु बाजपेई, सहित सैकड़ो अन्य लोग मेले की व्यवस्था में लगे रहे। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरा गांव गुलजार हो गया है। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को मनाने के लिए नौकरी व कारोबार को बाहर चले गये लोग गांव आते है। इसी के साथ आज मेला का समापन हो गया ।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *