गंगाघाट नगर पालिका में बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उन्नाव – आज नगर पालिका गंगाघाट में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे सभी बाढ़ पीड़ित जरूरतमंदों को राशन किट वितरित किया गया ।

नगर पालिका अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय ने कहा कि इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री मिल रही है, जिससे उन्हें इस आपदा से उबरने में मदद मिलेगी। इस मुश्किल समय में सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करती हूँ|
गंगाघाट में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और निवास हेतु नगर पालिका द्वारा तत्काल प्रभाव से बाढ़ आश्रय केंद्र क्रमशः मिश्रा कॉलोनी, गोताखोर एवं ओ.पी.जे.डी. इंटर कॉलेज में प्रारंभ कराए गए हैं।
नगर पालिका गंगाघाट हर संभव प्रयास कर रही है कि किसी भी परिवार को असुविधा न हो और सभी प्रभावितजन सुरक्षित एवं संरक्षित रहें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा कौमुदी पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *