ईटरा के ऐतिहासिक दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

विशाल विचार
शिवम् दिक्षित सठिगवा फतेहपुर

जनपद के अमौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कहिंजरा के इटरा गांव में विगत वर्षों की भांति भी इस वर्ष भी विशाल विराट दंगल का आयोजन किया गया।
दंगल के मुख्य आयोजित कर्ता पूर्व जिला मंत्री साहब सिंह गौतम के द्वारा करवाया गया। दंगल का कुशल संचालन पहलवान संदीप राणा के द्वारा किया गया। जहां देश विदेश के पहलवानों के साथ कई प्रदेश के पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाएं। सहारनपुर के चौधरी बख्तार ने उत्तराखंड के परवेज पहलवान को हराया। नेपाल काठमांडू के पहलवान लकी थापा ने सोनू दिल्ली पहलवान को पटकनी दी। मोनू पहलवान जालंधर व अनिकेत पहलवान हरियाणा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रामसेवक उरौली व बालमुकुंद झांसी की भी कुश्ती बराबरी पर रही। तथा श्रीराम पहलवान लम्बेहटा फतेहपुर व मोहर सिंह पहलवान जालौन की इक्कीस हजार की कुश्ती बराबरी पर रही।
इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा नेता अजय पटेल, ठा.सचिन सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश पटेल उर्फ गब्बर सिंह,कुश वर्मा, विनोद वर्मा खदरा तथा थाना चांदपुर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर मौजूद रहा।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *