IND vs ENG: लीड्स में 5 शतक के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया, ये हैं हार के 5 बड़े कारण

Reasons why India missed a golden chance to win Leeds Test : लीड्स के हेडिंग्ले में हुए एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया और जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है. भारतीय टीम के लिए इस मैच में पांच शतक लगे, लेकिन टीम इंडिया फिर भी मैच हार गई. पहली पारी में जायसवाल, कप्तान गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया था. जबकि दूसरी पारी में केएल राहुल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और ऋषभ पंत ने भी शतक लगाकर इतिहास रच दिया. (India first team to lose a Test despite five centurions)

भारत के जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट लिए। यह कुछ ऐसी बातें थीं, जो इस टेस्ट में भारत के लिए सकारात्मक रही। दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी काफी शानदार रही, जिसने उम्मीद जगाई है कि भारतीय टीम अगले मैच में मुकाबला कर सकती है, इसके लिए कुलदीप की आवश्यकता होगी और चयन में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत होगी।

क्यों लीड्स में हार गया भारत

इस मुकाबले को लेकर NDTV के कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार ने भारत की हार के पांच कारण बताते हुए कहा,”आप पास मैच में चार परिस्थितियां ऐसी आई थी, जहां से आप इंग्लैंड को बाहर कर सकते थे. दूसरे दिन 430/3 आप तीन थे. आप वहां से 500-550 आराम से कर सकते थे. आप 470 पर सिमट गए. दूसरी पारी में आपके पास 350 की लीड थी और उसे आप 400-425 तक आराम से लेकर जा सकते थे. आपके निचले क्रम (7 के बाद) ने पहली पारी में 10 रन और दूसरी पारी में 20 रन जोड़े.”

बोरिया मजूमदार ने आगे कहा,”जब आप ऐसा मैच खेल रहे हो, आपने छह कैच ड्रॉप किए. दूसरी पारी में आपने बेन डकेट को 98 पर ड्रॉप किया. आपने 40-50 रन दिए मिसफील्ड से. आप यह मैच 100 फीसदी निकाल सकते थे, लेकिन आपने डिसिप्लिन नहीं दिखाया. इंग्लैंड अपने बेस्ट में नहीं थी. कई दफे पीछ थे, लेकिन उसने वापसी की और आपसे मैच छीनकर ले गई. आपको इस मैच से यह सभी चीज याद रखनी चाहिए.”

यहां से क्या सबक लेना चाहिए टीम इंडिया को

वहीं इस मैच में भारतीय टीम क्या सकारात्मक ले सकती है, इसको लेकर उन्होंने कहा,”पॉजिटिव तो बहुत सारे है. पहला जो बहुत महत्वपूर्ण है वह है आपकी बल्लेबाजी. सबसे कहा था कि हम इन पिचों पर इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे. पांच शतक लगे हैं भारत के लिए विदेशी धरती पर, इससे पहले कभी नहीं हुआ है. शुभमन गिल, ऋषभ पंत बैट-टु-बैक, यशस्वी जायसवाल. यह शानदार प्रयास था और केएल राहुल का शतक को उनकी अभी तक का बेस्ट है. बैटिंग सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रहा. बुमराह का पहली पारी का विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा का दूसरी पारी का स्पैल भी सकारात्मक रहा.”

भारत पहला टेस्ट हार गया है, ऐसे में इस सीरीज में क्या वो वापसी कर पाएगा और यह सीरीज अंत में कौन कितने से जीतेगा, इसको लेकर जब उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,”सीरीज का फाइनल आकड़ा बोलना बहुत मुश्किल है यहां से. पहला ही मैच हुआ है. आपने देखा है कि भारत ने पांचो दिन फाइट किया है. आखिरी सेशन, आखिरी घंटे तक मैच गया है. यह शानदार मैच था ऑवरऑल. अभी से कोई प्रडिक्शन करना मुश्किल होगा.” 

बोरिया मजूमदार ने आगे कहा,”आप सोचिए कि कुलदीप यादव इस टीम में होते, शार्दुल ठाकुर की जगह. रवींद्र जडेजा के साथ कुलदीप यादव वहां बॉल डाल रहे होते. वो रफ्फ यूज कर रहे होते तो रिजल्ट अलग ही हो सकता था. सीखने के लिए कई चीजें थी. यहां से प्रडिक्ट करना कठिन है, लेकिन भारत ने फाइट किया है.”

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *