जनपद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल।

विशाल विचार ब्यूरो यूपी
निर्मित द्विवेदी

फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी जोनिहा मार्ग के छीछा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कामता उम्र 45 वर्ष पुत्र रघुराज निवासी ग्राम दूलापुर थाना ललौली जनपद फतेहपुर तथा उसी बाइक में सवार कैलाश उम्र 20 वर्ष पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम फरीदपुर चौकी जोनिहा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की मौके पर मौत हो गई। जीवित रहने की आशा पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसी दुर्घटना में उसी बाइक में सवार मृतक कैलाश का पिता पुत्तन उम्र 42वर्ष पुत्र स्वर्गीय केशन निवासी ग्राम फरीदपुर चौकी जोनिहा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मृतक कामता तथा घायल पुत्तन दोनों आपस में समधी है

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *