जनपद उन्नाव के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के दो-दो गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

विशाल विचार अनीश कुमार सिंह चीफ रिपोर्टर

उन्नाव – जनपद उन्नाव के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के दो-दो गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में संबन्धित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी के साथ डिजिटल वालंटियर और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के यथासंभव समाधान हेतु आश्वस्त किया।

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, अफवाहों की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “पुलिस आपके द्वार” पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को पुलिस की सेवाओं के बारे में जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। हमें उम्मीद है कि इस पहल से ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी |

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *