झूला झूलते समय 8 वर्षीय मासूम के गले में रस्सी का कसा फंदा हुई दर्दनाक मौत।

शेखर सिद्दीकी-फतेहपुर

झूला झूलते समय 8 वर्ष के मासूम के गले में रस्सी का फंदा कस गया जिसके चलते 8 वर्षीय किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।रोरो कर परिजनों का बुरा हाल रहा।हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
जनपद के कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शनिवार की देर शाम छोटकू पासवान का 8 वर्षीय पुत्र ऋषि झूला झूल रहा था। कि अचानक झूले की रस्सी मासूम के गले में कस गई। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की सुबह 7:00 बजे कोतवाली बिंदकी पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 8 वर्षीय मासूम की मौत से दुखी परिजन बुरी तरह से आहत हैं । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने इस संबंध में बताया कि झूला झूलते समय बच्चे के गले में रस्सी का फंदा कस गया जिससे उसकी मौत हो गई मामले की जांच की जा रही है

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *