जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा बाइक यात्रा को रवाना

राकिब खान डीग

हर आयु वर्ग ने दिखाई तिरंगे के प्रति आस्था व सम्मान

डीग, जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय पर बुधवार को तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यात्रा जिला कलेक्टर कार्यालय से प्रारम्भ होकर गणेश मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, नई सड़क, सीएचसी होते हुए गणेश मंदिर तक निकाली गई।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, आयुक्त नगर परिषद कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज खुराना सहित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में पुलिस, अधिकारी, कार्मिक, आरसीडी एवं जन साधारण कि सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी को हेलमेट का उपयोग करने की अनिवार्यता पर जोर दिया।

विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्राएं और बनी देशभक्ति रंगोली

अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाई। इसी अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगोली भी बनाई गई, जो तिरंगे के रंग और प्रतीकों से सजी हुई थी। अभियान के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंचायत स्तर पर भी दिखी ग्रामीणों की भागीदारी
ग्राम पंचायत स्तर पर भी ग्रामीण नागरिकों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सक्रिय भागीदारी निभाई। तिरंगे के साथ गांव की गलियों और घरों को सजाया गया। इसी प्रकार ग्रामीणों द्वारा तिरंगा उत्सव मनाया गया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *