JK: पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 2 आतंकी अरेस्ट

सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, संयुक्त टीम ने आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस को हथियारों और गोला बारूद के साथ पिस्टर मैगजीन सहित एक रिमोर्ट नियंत्रित IED भी बरामद किया गया।

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान में भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल (Terror Module) का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। उन्होंने कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गिरफ्तारी की गई।

मामला दर्ज कर जांच जारी
जांच के दौरान, गिरफ्तार व्यक्तियों ने यह भी खुलासा किया कि वे पट्टन के एक अन्य सक्रिय लश्कर आतंकवादी आबिद कयूम लोन के साथ मिलकर काम कर रहे थे। स्थानीय पुलिस ने 1959 के शस्त्र अधिनियम और 1967 के गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *