कौशांबी में सक्रिय मंगलसूत्र लुटेरा गैंग का भंडाफोड़, 7 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार

कौशांबी जिले की सैनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसे अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भीड़भाड़ वाले मेलों और बाजारों में महिलाओं के गले से ब्लेड की मदद से मंगलसूत्र काटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस गिरोह की सात महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सैनी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध दिखने पर एक ऑटो को रोका गया। उसमें सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके बाद महिला एसआई ने ऑटो में बैठी महिलाओं की तलाशी ली। इस दौरान 19 मंगलसूत्र और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले पांच सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हुसैनगंज के रहमाल बाबा मेले से ही ये मंगलसूत्र चोरी किए थे।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से ब्लेड की मदद से चेन काटकर फरार हो जाता था। सुरक्षा के लिए आरोपी अपने पास तमंचा भी रखते थे। गिरोह का यह तरीका बेहद शातिर और जोखिमभरा था।

सैनी पुलिस की इस कार्रवाई से महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ करने वाले बड़े गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुट गई है और जांच तेज कर दी गई है।

संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *