कृषि विभाग की कार्रवाई : अमेठी में एग्री जंक्शन केंद्र का लाइसेंस निलंबित

विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी

अमेठी – जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा आज जनपद के विभिन्न उर्वरक व बीज केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें इफको किसान सेवा केंद्र जायस, साधन सहकारी समिति ब्रह्मानी, ओदारी, फूला, एग्री जंक्शन केंद्र मिठ्ठू का पुरवा तथा पुनीत बीज भंडार फुरसतगंज शामिल थे। निरीक्षण उपजिलाधिकारी तिलोई को प्राप्त शिकायत के क्रम में किया गया। जांच के दौरान एग्री जंक्शन केंद्र मिठ्ठू का पुरवा पर दुकान बंद पाई गई। इस पर कृषि अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उक्त केंद्र का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान एक उर्वरक तथा दो कीटनाशक (पेस्टीसाइड) के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए। मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत में कुछ किसानों ने बताया कि वे प्रति बीघा एक बोरी यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। इस पर कृषि अधिकारियों ने उन्हें चेताया कि प्रति बीघा अधिकतम 25 किलोग्राम यूरिया का ही प्रयोग करें। अधिकारियों ने समझाया कि अधिक मात्रा में यूरिया छिड़कने से फसल की बढ़वार तो तेजी से होती है, लेकिन उसके गिरने की संभावना भी बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है। इसके अलावा कीट व रोग लगने का खतरा भी अधिक हो जाता है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि धान की फसल में एक किलोग्राम यूरिया प्रति बिस्वा से अधिक का प्रयोग न करें। संतुलित मात्रा में खाद देने से ही फसल स्वस्थ रहती है और उत्पादन बेहतर होता है।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *