IND vs ENG: ‘आप कप्तानी के बारे में…मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुभमन गिल को लेकर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुभमन गिल की समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित समय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह उनका पहला मैच कप्तान के रूप में था.” आप कप्तानी के विषय में चर्चा नहीं कर सकते। ”कप्तानी पर चर्चा करना अभी समय की बात होगी.” भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, “गिल को समर्थन और समय दिया जाना चाहिए, और खिलाड़ियों की जल्दबाजी में आलोचना रोकनी चाहिए.” (Mohammed Azharuddin regarding Gill’s leadership)

भारत के पूर्व कप्तान ने एजबेस्टन में होने वाले आगामी टेस्ट पर बात करते हुए कहा कि “भारत को अपने टीम संयोजनों में चतुराई से काम लेना होगा और गेंदबाजी को सटीक बनाना होगा.” अजहरुद्दीन ने कहा, “हम बल्लेबाजी की गलतियों के कारण हारे, लेकिन अब उन्हें ठीक खिलाड़ियों का चुनाव करना चाहिए और गेंदबाजी को बेहतर बनाना होगा.”

लीड्स में पहले टेस्ट में भारतीय टीम पांच विकेट से हार गई जिसमें मेहमान टीम विकेटों के लिए बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर थी. अजहरुद्दीन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘वे बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर हैं। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है और उन्हें कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए.  ”

भारत को कप्तान के तौर पर 47 टेस्ट में से 14 जीत दिलाने वाले अजहरुद्दीन ने कहा, ‘‘हमें उन्हें उचित मौका देना चाहिए और उन्होंने अभी अभी कमान संभाली है. इसलिए आपको उन्हें काफी समय और समर्थन देना चाहिए.  हम सिर्फ खिलाड़ियों की शिकायत और आलोचना नहीं कर सकते. ”

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *