‘घोड़े की तरह है…’, अपना प्रदर्शन भूल इस गेंदबाज के फैन हो गए मोहम्मद सिराज, जानें कौन है वो

Mohammed Siraj Big Statement: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसका श्रेय साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप को दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज को घोड़े की संज्ञा देते हुए कहा कि वह केवल मौके का इंतजार कर रहा था. सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए. इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की. भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे.

सिराज ने बीसीसीआई को. टीवी ने कहा, ‘आकाशदीप घोड़े के समान है.’ वह अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था और जब उसे वह अवसर मिला तो उसने साबित कर दिया कि वह कितना उतावला था। ईमानदारी से कहूं तो उसके साथ गेंदबाजी करना बहुत आनंददायक रहा। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे जिम्मेदारी मिलती है तो मैं प्रसन्न रहता हूं। मेरे लिए एकमात्र उद्देश्य अपनी ओर से रन न देना था। मैंने जितना संभव हो सके गेंदबाजी को नियंत्रण में रखकर बल्लेबाजों पर दबाव डालने की कोशिश की।

जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया. आकाशदीप ने कहा, ‘पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा.’

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *