नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान शुरू, बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी

अमेठी – सड़क सुरक्षा को लेकर शासन स्तर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद अमेठी में “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महेश बाबू गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में कमी लाना है। इसके लिए दोपहिया वाहन चालकों और उनके पीछे बैठने वाले सहयात्रियों को हेलमेट पहनने की आदत डालने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी पेट्रोल पंप स्वामियों, संचालकों व प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट लगाए किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। इस व्यवस्था से लोगों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित होगी और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाव संभव होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल उपाय भी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए इस नियम का पालन करना चाहिए।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *