पटाखा बनाते समय पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका , एक की मौत एक गंभीर रूप से झुलसा

जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में अचानक एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई । जिस से जिस इमारत में पटाखे बनाए जा रहे थे । वह इमारत ताश के पत्तों की तरह बिखर गई । पटाखा फैक्ट्री के अंदर एक दंपति पटाखा बनाने का कार्य कर रहे थे । इस धमाके में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । और पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । बताते चलेंगे थाना क्षेत्र के बारा मील जामरवां मैं वीरेंद्र पासवान ने एक पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रखी थी और यह पटाखा फैक्ट्री करीब 15 वर्षों से संचालित की जा रही है ।जिसमें आज पटाखा बनाते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया इसमें पटाखा बना रहे एक दंपति की झुलस जाने से जहां महिला विमला पत्नी वीरेन्द्र उम्र 40 की दर्दनाक मौत हो गई वही उसका पति वीरेन्द्र 45 वर्ष गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया । जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। धमाका सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ में तत्काल पुलिस को सूचना दी एवं गंभीर रूप से झुलसे शख्स को इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवंअपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल सहित मौके पर।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *