फोन कॉल के बाद खाते से 72 हजार पार, पीड़ित ने लार थाने में दी तहरीर

देवरिया। ग्राम तकिया धरहरा निवासी केदारनाथ गुप्ता पुत्र सरल प्रसाद गुप्ता के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 72,517 रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने लार थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
                पीड़ित केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि 23 अगस्त की शाम 6:13 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर (73144982723) से फोन आया। फोन कटने के कुछ समय बाद ही उनके बैंक खाते से लगातार तीन ट्रांजेक्शन में 72,517 रुपये (52,517 + 10,000 + 10,000) की निकासी हो गई। उन्होंने बताया कि खाते का नंबर 3566448301 (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) है और इस पर उनका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 9918154608 जुड़ा है। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करा दी है। पीड़ित ने थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर रुपये वापस दिलाने और धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *