Rishi Kapoor: 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की ये फनी  PHOTO

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की 70 वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। बता दें 4 सितंबर को ऋषि कपूर की 70वीं जयंती होती है। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है।

स्वर्गीय ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर नीतू कपूर ने उनके साथ एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों का अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया। अपने फोटो एलबम से नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर कर ऋषि कपूर के बिंदास अंदाज की यादा दिला दी है।

ऋषि कपूर को नीतू कपूर के 70वीं बर्थ एनिवर्सरी पर यूं दी बधाई
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है। इस पुरानी फोटो में नीतू कपूर और ऋषि कपूर एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। तस्वीर में उन्होंने आकर्षक प्रोप्स को पहन कर पेाज दिए थे। ऋषि कपूर इस तस्वीर में ओवरसाइज कलरफुल का ग्लासिस पहने दिख रहे हैं वहीं नीतू कपूर को तस्वीर में एक रंगीन कलरफुल स्ट्रिंग पहने देख सकते हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेया करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो।’ उनके इस पोस्ट पर एक्टर के फैन्स ने उन्हें याद करते हुए नीतू कपूर को बधाई दी है। एक फैन ने बधाई देते हुए लिखा, .हैप्पी बर्थडे लिजेंड।’ फैन्स के अलावा बहुत से इंडस्ट्री सेलेब्स ने भी नीतू की इस पोस्ट पर प्यार जाहिर किया है।

कैसे हुई थी ऋषि कपूर की मौत?
बता दें, 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था।  वह 67 साल के थे जब इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। साल 2018 में उनको कैंसर है इस बात का पता चला था, जिसके बाद वह और नीतू कपूर अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। इलाज के दौरान उनके दोस्त और उनके को-स्टार्स अक्सर उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे। ऋषि कपूर सितंबर 2019 में इलाज के बाद भारत लौटे आए थे। लेकिन अप्रैल  2020 में दुनिया को अलविदा कह गए।

मजेदार था नीतू- ऋषि की शादी से जुड़ा ये किस्सा
ऋषि कपूर की शादी नीतू से 1980 में हुई थी। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दर्शकों को ये जोड़ी खूब पसंद थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों ही अपनी शादी के दिन बेहोश हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वह बेहोश हो गए थे। नीतू ने कहा था, ‘हम दोनों बेहोश हो गए थे, लेकिन हमारे बेहोश होने के कारण अलग-अलग थे। मैं लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी, जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और वे भी चक्कर खाकर गिर पड़े। बाद में जब हम दोनों ठीक हुए, तब हमारी शादी पूरी हुई।

  • Related Posts

    गिलास में भरे पानी से दादी ने समझा दी रिश्तेदारों की असलियत, बोलीं- जो सच्चा है वही अकेला है, यूजर्स ने कहा- यही हकीकत है

    बचपन से हम अपने घर में बुजुर्गों की बातें सुनकर बड़े होते हैं. घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा हमें सही-गलत के बीच फर्क और सच और झूठ में अंतर समझाते हैं.…

    देव आनंद की हर फिल्म का हिस्सा हुआ करता था ये एक्टर, आज कहा जाता है भोजपुरी सिनेमा का पितामह, जानते हैं नाम

    नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और निरहुआ जैसे एक्टर्स को कहा जाता है. लेकिन भोजपुरी सिनेमा को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय बॉलीवुड के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *