सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिंदकी फतेहपुर के भैया बहनों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

बिंदकी फतेहपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें बिंदकी के भैया बहनों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर खागा, सरस्वती विद्या मंदिर VIP रोड फतेहपुर, सरस्वती शिशु मंदिर चौक, सरस्वती विद्या मंदिर देवीगंज की टीमों ने प्रतिभाग किया। सरस्वती विद्या मंदिर बिंदकी के कुल 14 भैया बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजय भैया बहनों को प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने वंदना सत्र में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। विजयी प्रतिभागी दिनांक 22 सितंबर 2025 से बांदा में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बलराम सिंह, विज्ञान प्रमुख राकेश अग्निहोत्री वैदिक गणित प्रमुख प्रभजीत कौर, सांस्कृतिक प्रमुख दीपिका गुप्ता सभी आचार्य बंधु, आचार्या बहने सभी भैया बहन उपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर बिंदकी के निम्नलिखित भैया बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे वैदिक गणित पत्र वाचन में बाल वर्ग दीक्षा अवस्थी 7A,तरुण बाल काजल सिंह 11A वैदिक गणित प्रदर्श- , बाल वर्ग अंश पटेल 8Aसंस्कृत प्रश्न मंच-किशोर वर्ग,सूर्यांश गुप्ता 10C, हर्षित पूरी 10C, सक्षम सिंह 9Cआशु भाषण-तरुण वर्ग प्रियंका सिंह 12B ,किशोर वर्ग अनंत 10D,कथा कथन-बाल वर्ग यशस्विनी 7A,विज्ञान प्रश्न मंच-तरुण वर्ग ,आदर्श कुमार 12C ,अभय प्रताप सिंह 12A,आराध्या 12B विज्ञान प्रदर्श-किशोर वर्ग हरप्रीत 10 सी रहे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *