Sawan 2023 Horoscope: सावन आते ही इन राशियों के शुरू होंगे दुख भरे दिन, बेहद संभलकर रहें ये 7 राशि वाले लोग, क्या ये आपकी राशि है?

Sawan 2023 Horoscope:   सावन का महीना जुलाई से शुरू हो रहा है और यह महीना अगस्त तक रहेगा।  खास बात यह है कि इस बार का श्रावण एक नहीं बल्कि दो महीने तक रहेगा। दरअसल, यह सावन मलमास (मलमास 2023) की तरह लग रहा है, जिसके कारण यह मास बढ़ गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार 4 जुलाई 2023 को सावन की शुरुआत होगी और 18 जुलाई को मलमास शुरू होगा, जो 16 अगस्त तक रहेगा। वही श्रावण मास 31 अगस्त को समाप्त होगा। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग 19 साल बाद यानी करीब दो दशक बाद बन रहा है। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानिए इस महीने किन राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। 

1. वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए सावन का महीना समस्याओं से भरा रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य के साथ-साथ आप परिवार की जिम्मेदारियों के चलते मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

2. कर्क राशि

यह महीना कर्क राशि वालों के लिए कठिन परिश्रम वाला रहेगा।  काम के बोझ के चलते मानसिक तनाव चिड़चिड़ापन रहेगा। यदि काम की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। आपको कठिन परिश्रम व्यापार क्षेत्र में करना होगा, तभी आपको लाभ होगा।

3. कन्या राशि

व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप व्यापार में घबराकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अचानक कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आपको ड़िस्टर्ब कर सकता है, इस मौके का फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। 

4.  तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आपको कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस महीने कार्यक्षेत्र में साझेदारी करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

5.  मकर राशि

सावन माह में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान धन के व्यय पर नियंत्रण करना होगा। धन का निवेश जल्दबाजी में न करें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति न बनने दें। 

6.  कुंभ राशि

यह महीना कुंभ राशि वालों के लिए संघर्ष पूर्ण होगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके व्यापार को नष्ट करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस महीने पाटनरशीप में सावधानी बरतें।

7. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सावन का महीना विशेष है। इस राशि वाले जातकों को पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।  उच्च पद पर बैठे लोगों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। विवाह संबंधी कार्यों में विलंब हो सकता है। अहंकार से बचें। दूसरों का अपमान न करें।

  • Related Posts

    Jagannath Rath Yatra 2023: रथयात्रा में शामिल होने जा रहे हैं तो भगवान जगन्नाथ संग इन देवी-देवताओं के भी करें दर्शन

    सप्तपुरियों में से एक जगन्नाथपुरी में जगत के नाथ के साथ और किन देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है और क्या है उनकी पूजा का महत्व, जानने के…

    पटना के गांधी मैदान में Bageshwar Baba का लगेगा 5 दिनों तक दरबार, कार्यक्रम की तैयारियों शुरू होने से पहले शुरू हो गई सिसायत ………………

    दरासल आपको बता दे की ,,,,बागेश्वर बाबा के नाम से चर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार की राजधानी पटना में दरबार लगाएंगे और . बिहार की राजधानी पटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *