Sawan 2025 : सावन में जरूर करें इस चालीसा का पाठ, भोलेनाथ का बरसेगा आप पर आशीर्वाद!

Shiv chalisa lyrics : सावन का मास भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। इस समय शिव प्रेमी अपने प्रिय भगवान की सेवा में समर्पित रहते हैं। वे श्रद्धा से ध्यान और पूजन करते हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की वंदना करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। श्रावण मास में शिव चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत लाभदायक होता है. अगर आप इसका सुबह-शाम पाठ करते हैं, तो भोलेनाथ की कृपा आप पर अवश्य बरसेगी…

शिव चालीसा

जय गणेश गिरिजा सुवन,

मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम,
देहु अभय वरदान॥

॥ चौपाई ॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला।
सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके।
कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये।
मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे।
छवि को देखि नाग मन मोहे॥ 

मैना मातु की हवे दुलारी।
बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी।
करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे।
सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ।
या छवि को कहि जात न काऊ॥ 

देवन जबहीं जाय पुकारा।
तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी।
देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ।
लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा।
सुयश तुम्हार विदित संसारा॥ 

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई।
सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी।
पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं।
सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद नाम महिमा तव गाई।
अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥ 

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला।
जरत सुरासुर भए विहाला॥

कीन्ही दया तहं करी सहाई।
नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा।
जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी।
कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥ 

एक कमल प्रभु राखेउ जोई।
कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।
भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी।
करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै।
भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥ 

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो।
येहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो।
संकट से मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई।
संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी।
आय हरहु मम संकट भारी॥ 

धन निर्धन को देत सदा हीं।
जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी।
क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन।
मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं।
शारद नारद शीश नवावैं॥ 

नमो नमो जय नमः शिवाय।
सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई।
ता पर होत है शम्भु सहाई॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी।
पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र हीन कर इच्छा जोई।
निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥ 

पण्डित त्रयोदशी को लावे।
ध्यान पूर्वक होम करावे॥

त्रयोदशी व्रत करै हमेशा।
ताके तन नहीं रहै कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे।
शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे।
अन्त धाम शिवपुर में पावे॥ 

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी।
जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

॥ दोहा ॥
नित्त नेम कर प्रातः ही,पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

कब से शुरू हो रहा है सावन 2025

इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 9 अगस्त को समाप्त होगा. इस दौरान 4 श्रावण सोमवार के व्रत रखे जाएंगे.

  • Related Posts

    मैं भगवान जगन्नाथ के भक्तों से क्षमा मांगता हूं… पुरी में मची भगदड़ पर बोले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

    पुरी: पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भक्तों से माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि…

    अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुए हाथी, दो लोग घायल

    अहमदाबाद: अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शुक्रवार सुबह खड़िया के पास तीन हाथी बेकाबू हो गए. डीजे के अत्यधिक शोर के कारण हाथियों ने दो लोगों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *