शिक्षक समस्याओं के समाधान व 1 सितम्बर के राष्ट्रीय कार्यक्रम की बनी रणनीति

देवरिया। सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की एक दिवसीय कार्यशाला ब्लाक संसाधन केंद्र पर सम्पन्न हुई, जिसमें शिक्षक हितों की रक्षा और 1 सितम्बर को प्रस्तावित हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम की सफलता हेतु रणनीति बनाई गई।
              जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि 01 सितम्बर को जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में कार्यक्रम को सफल बनाते हुए पंच संकल्प लिए जाएंगे। जिला सह संयोजक विवेक मिश्रा ने शिक्षकों के शोषण के खिलाफ संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान रणनीति बनाकर कराया जाएगा। कोर समिति सदस्य गोविंद सिंह ने गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक प्रशासनिक और अन्य कार्यों में उलझे रहेंगे तो छात्र प्रभावित होंगे। वहीं, अशोक तिवारी ने कार्यशाला के निष्कर्षों को आत्मसात कर सदैव सजग रहने पर बल दिया। कार्यशाला में यह निर्णय भी हुआ कि सितम्बर माह से प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर माह में दो बार चौपाल लगाकर शिक्षकों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कराया जाएगा। महासंघ का मानना है कि चौपाल की व्यवस्था से जमीनी स्तर तक समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में कोर समिति के सदस्य और विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और अंत में आगामी गतिविधियों को लेकर सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *