Shubman Gill vs Virat Kohli: कोहली vs गिल, 138 इंटरनेशनल पारियों के बाद किसमें कितना है दम!

Shubman Gill vs Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच बुधवार से बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट खोकर 310 रन पहुंचाने का काम किया.  यह बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक है. इससे पहले गिल लीड्स में 147 रन जड़ चुके थे. इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट में शतक के साथ शुभमन गिल साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट) में चार शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने अबतक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 138 पारियों में कुल 16 शतक लगाने में सफलता हासिल की है. बता दें गिल को कोहली का उत्ताधिकारी माना जाता है. ऐसे में जानते हैं 138 इंटरनेशनल पारियों के बाद कोहली और गिल में से किस बल्लेबाज का रिकॉर्ड बेहतर है. 

138 इंटरनेशनल पारियों के बाद शुभमन गिल का कैसा है रिकॉर्ड !

गिल ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 138 पारियां खेली है इस दौरान भारतीय कप्तान ने 45.20 की औसत के साथ 5,515  रन बनाने में सफलता हासिल कर ली है. गिल के नाम इस दौरान 16 शतक दर्ज है.

विराट कोहली  का 138 इंटरनेशनल पारियों के बाद कैसा था रिकॉर्ड !

वहीं, किंग कोहली के  पहले 138 इंटरनेशनल पारियों के रिकॉर्ड  को देंखे तो भारत के दिग्गज विराट ने  45.47 की औसत के साथ 5,503 रन बनाए थे जिसमें कोहली ने भी 16 शतक लगाए थे. 

किसमें कितना है दम- Shubman Gill vs Virat Kohli (कोहली बनाम शुभमन गिल)

दोनों के 138 इंटरनेशनल पारियों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों के आंकड़े लगभग एक जैसे हैं. इसका सीधा सा मतलब है कि विराट कोहली के बाद भारत को एक और बड़ा बल्लेबाज मिल गया है जो आने वाले समय में कोहली का रिक्ट हुआ स्थान भर सकता है. 

गिल ऐसा कमाल करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने

शुभमन गिल ने फरवरी में इस वर्ष दो शतक बनाए थे। यह शतक एकदिवसीय प्रारूप में आया था। उन्होंने 12 फरवरी को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में नाबाद 101 रन बनाए। गिल जुलाई 2024 के बाद से अब तक भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *