दादी के साथ दुकान पर जा रहे थे 2 सगे भाई, ततैया के जहरीले डंक ने बुझा दिए घर के चिराग

यूपी के गोंडा जिले में ततैयों ने शुक्ला परिवार के दो चिराग बुझा दिए। दादी के साथ जा रहे मासूमों पर ततैयों ने हमला बोल दिया जिसमें दोनों बच्चों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी दादी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बचने के लिए बुजुर्ग दादी और दोनों मासूम भागते रहे
जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी 65 वर्षीय उत्तमा शुक्ला अपने दो पौत्रों युग (4) और योगेश (6) के साथ दुकान से राशन लाने जा रही थी। रास्ते में उन पर अचानक ततैया के झुंड ने हमला बोल दिया। तीनों ततैयों से बचने के लिए गांव की ओर भागने लगे। लेकिन गांव से कुछ दूर पहले ही तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। ततैया के डंक मारने से तीनों की हालत गंभीर हो गई।

दादी की हालत नाजुक
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए, जहां पहुंचते ही युग की मौत हो गई। डॉक्टरों ने योगेश और उत्तमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान योगेश की भी मौत हो गई। दादी उत्तमा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताया है।

वहीं, दो मासूमों की मौत के मामले में एसओ का कहना है उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है। आगे इस तरह की कोई घटना सामने न आए इसके लिए शहर के प्रशासन से मधुमक्खियों और ततैयों के छत्ते को वहां से हटाने की मांग करेंगे।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *