तेलंगाना केमिकल फैक्टरी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई, 2 दर्जन से अधिक घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. 

बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. यह विस्फोट हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई हुआ था. इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया था और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

जानकारी देते चलें कि कारखाने की इकाई विस्फोट से गिर गई थी और आग आस-पास की बिल्डिंग में फैल गई थी. विस्फोट के दौरान कई श्रमिक रिएक्टर के निकट कार्यरत थे। कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के श्रमिक काम कर रहे थे। इस धमाके और अग्नि ने रासायनिक संयंत्र और आस-पास के कारखानों के कामकाजी लोगों में आतंक पैदा कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप वे परिसर से भाग निकले।

यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. 

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *