संघ शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने संघ का पद संचलन निकाला

रिपोर्ट विनय अहिरवार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव वर्ष पूर्ण होने पर दमोह के गायत्री बस्ती का विजयदशमी उत्सव ,शस्त्र पूजन व पथ संचलन का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर दमोह में मनाया गया ।इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्री केदार शिवहरे व मुख्य वक्ता श्री सुशील नामदेव (प्रांत पतंजन्य प्रमुख ) भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में गायत्री बस्ती के सैकड़ो स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया, शस्त्र पूजन उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवहरे जी विजयदशमी व शस्त्र पूजन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुशील नामदेव जी ने संघ के 100 वर्ष की विजय यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सन 1925 से लेकर अब तक विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र कार्य के लिए हमेशा अग्रसर रूप में खड़ा रहा और आगे भी खड़ा रहेगा श्री नामदेव जी ने बताया कि आपातकालीन समय पर जब संघ पर प्रतिबंध लगा था उस समय संघ के स्वयंसेवकों ने राष्ट्र कार्य समाज कार्य का कार्य व्यवस्थित तरीके से किया ।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *