Wanindu Hasaranga: श्रीलंकाई क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गए वानिंदु हसरंगा, रिकॉर्ड देख झूम उठेगी दुनिया

Wanindu Hasaranga, Sri Lanka vs Bangladesh 1st ODI: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच रेड बॉल क्रिकेट में संघर्ष समाप्त हो चुका है. दोनों टीमें अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने सामने हैं. जारी सीरीज का पहला मुकाबला बीते बुधवार (02 जुलाई 2025) को राजधानी कोलंबो में खेला गया. जहां मेजबान टीम 77 रनों के बड़े अंतर से मैदान मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा रहे. जिन्होंने लक्ष्य का बचाव करते हुए कुल 7.5 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 1.27 की इकोनॉमी से 10 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. जिसके लिए ‘उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

वानिंदु हसरंगा से रचा इतिहास

मैच के दौरान वानिंदु हसरंगा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वह श्रीलंका की तरफ से वनडे में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. खबर लिखे जाने तक वनडे में उन्होंने श्रीलंका की तरफ से 64 मैच खेले हैं. इस बीच 63 पारियों में उन्हें 24.31 की औसत से 103 सफलता हासिल हुई है. यहां उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 19 रन खर्च कर सात विकेट है.

श्रीलंका को मिली जीत

मैच के परिणाम के संदर्भ में, कोलंबो में टॉस जीतकर मेज़बान टीम श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 244 रन बनाने में सफलता हासिल की। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान चरिथ असलांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने खेल के दौरान 123 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 86.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 106 रन बनाने में सफल रहे। इस दौरान उनके बैट से चार छक्के और छह चौके लगे।

असलांका के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 43 गेंद में 45, जनिथ लियानागे ने 40 गेंद में 29 और मिलन रथनायके एवं वानिंदु हसरंगा ने क्रमशः 22-22 रनों का योगदान दिया.

विपक्षी टीम द्वारा दिए गए 245 रनों के लक्ष्य का सामना करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत सकारात्मक रही थी. हालांकि मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों के असफल रहने से उसे 77 रनों से हार का सामना करना पड़ा

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *