यमुना कटरी क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों की आहट से दहशत, पुलिस ने जंगलों में चलाया सर्च ऑपरेशन

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के यमुना कटरी इलाके में हथियारबंद बदमाशों के देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते एक सप्ताह से बदमाशों की चहलकदमी की चर्चाओं ने गांववालों की नींद उड़ा दी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि देर रात अज्ञात हथियारबंद लोग कटरी के जंगलों में घूमते देखे जा रहे हैं। इससे भयभीत होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सरकंडी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम मय हमराह, पीआरवी टीम, स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगातार गश्त करते हुए इलाके का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और कटरी क्षेत्र में पिकेट की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और लोगों में सुरक्षा का माहौल कायम रहे।

चौकी इंचार्ज विनोद कुमार निगम ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम लगातार दिन-रात कांबिंग कर रही है। अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन एहतियातन इलाके में गश्त जारी रहेगी।

इस बीच असोथर कस्बे में भी सोशल मीडिया पर बदमाशों की चहलकदमी की चर्चाएं जोरों पर हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *