आशनाई के चलते युवक की गला घोंट कर निर्मम हत्या।

विवाहित प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट।

शेखर सिद्दीकी-फतेहपुर

जनपद के बिन्दकी थाना क्षेत्र के घोराहा गांव के पास रिद नदीमें एक लावारिश कंकाल मिला था पुलिस ने कंकाल के परीक्षण के बाद जो जांच में सच्चाई उभर कर सामने आई वो एक कत्ल की बहुत ही सोच समझ कर बनाई गई एक चाल थी । लेकिन पुलिस की समझबूझने असली कातिलों को खोज निकाला बताते चलें कि बीते सप्ताह 2 जुलाई को प्रेमिका ने षडयंत्र के तहत फोन पर बातचीत करके प्रेमी को अपने घर बुलाया।घर पहुंचे प्रेमी की दंपति ने मिलकर गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी।बेरहमी के साथ शव के टुकड़े करके रिंद नदी में फेंक दिया था।मृतक की बाइक के छोटे छोटे टुकड़े करके बोरी में भरकर झाड़ियों में छिपा दिया था।बकेवर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से भागने की फिराक में खड़े दंपति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल रस्सी बांका आरी बरामद कर लिया है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव निवासी स्व,रंगपाल पटेल का 32 वर्षीय पुत्र राहुल पटेल कानपुर में रहकर सुपर कूल कंपनी में प्राइवेट मजदूरी का काम करता था। राम भवन 4 वर्ष पूर्व पत्नी सरिता सहित अपने परिवार के साथ कसियापुर में किराए पर रहने लगा था जहां उसने लगभग 3 वर्षों तक निवास किया था।निवास के दौरान मृतक राहुल व सरिता के बीच प्रेम संबंध हो गए। चर्चा है कि कोरोना काल के दौरान बढ़ी थी नजदीकियां प्रेम परवान चढ़ने लगा।उसी दौरान अभियुक्त राम भवन परिवार के साथ बकेवर में रहने लगा। अभियुक्ता सरिता व मृतक राहुल के बीच फोन पर बात होती रही और नजदीकियां बढ़ती गई।जानकारी होने पर पति ने पत्नी पर दबाव बनाया तो 2 जुलाई को प्रेमिका ने फोन करके बुलाया और पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी।और उसी की बाइक में लादकर टरुवापुर के पास लाला पुरवा के समीप शव को ले गए।अभियुक्तों द्वारा पेट्रोल डालकर शव को जलाया गया।अधजले शव के टुकड़े करके रिंद नदी में फेंक दिया।सर धड़ से अलग करके काफी दूरी पर फेंका गया था। बीती 9 तारीख शाम को मृतक का कंकाल पुलिस ने बरामद किया था। मृतक के भाई सुशील कुमार पुत्र स्व,रंगपाल पटेल निवासी कसियापुर ने नर कंकाल की शिनाख्त अपने भाई राहुल पटेल के रूप में की थी।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *