ZIM vs SA, Lhuan-dre Pretorius: पहले ही मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत हैरत में

Lhuan-dré Pretorius World record in Test : जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (ZIM vs SA 1st Test) में साउथ के 19 साल के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dré Pretorius record) ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर दुनिया हैरत में हैं. साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने पहले ही टेस्ट में 153 रन की पारी खेली और इतिहास रच दिया. (Lhuan-dré Pretorius) प्रीटोरियस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उ्नहोंने 1976 में जावेज मियांदाद (Javed Miandad) की ओर से बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. प्रीटोरियस से पहले टेस्ट में सबसे कम उम्र में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम था, उन्होंने साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 19 साल और 119 दिन की उम्र में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी. जावेद मियांदाद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 163 रन की पारी खेली थी. 

टेस्ट इतिहास में 150+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज (YOUNGEST player with 150+ score in Test History)

19 साल 93 दिन – लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बनाम ज़िम्बाब्वे, 2025
19 साल 119 दिन – जावेद मियांदाद बनाम न्यूज़ीलैंड, 1976
19 साल 121 दिन – नील हार्वे बनाम भारत, 1948
19 साल 140 दिन – आर्ची जैक्सन बनाम इंग्लैंड, 1929
19साल217 दिन – सचिन तेंदुलकर बनाम इंग्लैंड, 1993

बता दें कि पुरुष टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुल 407 बल्लेबाजों ने 150+ का स्कोर बनाया है, जिसमें सबसे युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बन गए हैं.

इसके अतिरिक्त लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाजों में से पांचवें स्थान पर हैं। इस मामले में पहले स्थान पर बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल हैं, जिन्होंने 2001 में अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया था, तब उनकी उम्र 17 साल और 61 दिन थी।

डेब्यू पर सबसे कम उम्र के टेस्ट शतकवीर

17 साल 61 दिन – मोहम्मद अशरफुल, 2001
17 साल 352 दिन – हैमिल्टन मसाकाद्जा, 2001
18 साल 323 दिन – सलीम मलिक, 1982
18 साल 329 वर्ष – पृथ्वी शॉ, 2018
19 साल 93 दिन – लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, 2025

19 वर्षीय लुआन-ड्रे प्रीटोरियस पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास और डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाया और वे दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज हैं। इस विशेष सूची में भारत के दो बैट्समैन शामिल हैं।

  • Related Posts

    Brian Lara: ये दो बल्लेबाज तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भविष्यवाणी से मची विश्व क्रिकेट में खलबली

    Who can break Brian Lara’s world record of 400 runs: वियान मुल्डर की 367 रनों की पारी की बदौलत, विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक…

    India vs England 2nd Test: इतिहास रचने वाली टीम में होगा बदलाव! शुभमन गिल के ‘एक शब्द’ वाले जवाब ने मचाई खलबली

    Shubman Gill said Definitely Jasprit Bumrah Will Play Lords Test: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलरकर ट्रॉफी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *