गुजरात में 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती। सूची में शामिल है राहुल गाँधी को सजा सुनाने वाले जज का भी नाम।

सुप्रीम कोर्ट में गुजरात के 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की गई है। 68 अधिकारियों की सूची में राहुल गाँधी को मोदी सरनेम मामले में सजा सुनाने वाले जज हरीश हसमुखभाई वर्मा भी शामिल हैं। इसी मामले में राहुल गाँधी को अपनी संसद सदस्यता भी खोनी पड़ी थी। इस मामले की सुनवाई 8 मई को जस्टिस एमआर शाह की बेंच करेगी। गुजरात के 68 अधिकारियों को 65% कोटा के माध्यम से प्रमोशन दिया गया है। इस प्रमोशन की प्रक्रिया को दो सीनियर न्यायिक अधिकारी के. रविकुमार मेहता और सचिन प्रतापराय मेहता ने चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की गई है , उसमें गुजरात हाईकोर्ट द्वारा जारी प्रमोशन की लिस्ट को और राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की अधिसूचना रद्द करने की माँग की गई है। इसके अलावा उसमें यह भी माँग की गई है कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा प्रमोशन की नई सूची , वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर तैयार की जाए। 68 अधिकारियों की सूची में सूरत सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरीश हसमुखभाई वर्मा का भी नाम शामिल है। यह वही न्यायाधीश हैं जिन्होंने राहुल गाँधी को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सजा सुनाई थी जिससे कि उनकी सांसदी ही चली गई थी। जानकारी के मुताबिक 43 वर्ष के न्यायाधीश हरीश हसमुखभाई वर्मा के पास करीब 10 वर्ष का न्यायिक अनुभव है। वह बड़ोदरा के रहने वाले हैं तथा उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है। 2008 में वे लॉ करने के बाद न्यायिक सेवा की परीक्षा देकर मजिस्ट्रेट बन गए। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर जस्टिस वर्मा ने सूरत सत्र न्यायालय के सीजेएम के रूप में राहुल गाँधी के मामले की सुनवाई कर फैसला सुनाया था।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *