“मैं खुद हूँ एक डॉन , नहीं है मेरा कोई आका” , यह कहने के बाद अतीक के हत्यारों ने कहा कि हम हैं कट्टर हिन्दूवादी।

अतीक अहमद और अशरफ की एक साथ की गई हत्या के मामले को लेकर एसआईटी की टीम जाँच में जुटी हुई है। लगातार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस कृत्य के पीछे के कारणों को खंगाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों से मनोवैज्ञानिक तरीके से भी जाँच की जा रही है। मनोवैज्ञानिक तरीके से आठ घंटे के समयकाल तक भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से उनके निजी जीवन की बातें भी पूछी जा रही हैं जो कि जाँच को सही तरीके से आगे बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। उनके आदत , शौक , जीवन , परिवार आदि के बारे में अलग-अलग तरीके से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करते हुए आरोपियों में से एक लवलेश तिवारी ने कहा कि मैं कट्टर हिन्दूवादी हूँ। लवलेश की पृष्ठभूमि के अनुसार वह लगातार सोशल मीडिया आदि पर खुद को फेमस करने की फिराक में लगा था। पुलिस ने अपनी जाँच में बताया कि आरोपी सनी सिंह अपराध की दुनिया में अधिक महत्वाकांक्षी नजर आता है। तीनों ने शुरूआती पूछताछ में कहा था हमने पैसा और नाम कमाने के लिए ऐसा किया है। आरोपी सनी सिंह कहता है कि उसका कोई आका नहीं है बल्कि वह खुद ही डॉन है‌। दूसरी तरफ आरोपी अरुण मौर्य ने यह स्वीकारा कि इस काम के लिए मेरे पानीपत के एक दोस्त ने बंदूक दी थी। पुलिस द्वारा पूछने पर आरोपी अरुण ने जिगाना पिस्टल के पाकिस्तान लिंक के विषय में कुछ स्पष्ट नहीं बताया। उसने कहा कि इस पिस्टल की कीमत का कोई अन्दाजा नहीं था। बस पिस्टल देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी को भी इससे आसानी से मारा जा सकता है। आरोपी सनी के गैंगस्टर सुंदर भाटी से भी सम्बन्धों को खंगाला जा रहा है। सूचना यह भी है कि हो सकता है सुंदर भाटी के गुर्गों ने सनी को हथियार दिए हों। सनी की मुलाकात सुंदर भाटी से हमीरपुर जेल में हुई थी। सुंदर भाटी पश्चिम यूपी का एक गैंगस्टर है , जिसपर हत्या और रंगदारी जैसे 60 से अधिक मुकद्दमें दर्ज हैं। लम्बे समय से वह हमीरपुर जेल में बन्द है।

  • Related Posts

    साहिबगंज की दृष्टि चटर्जी ने राज्यस्तरीय कला उत्सव 2025 में किया पहला स्थान हासिल, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी प्रतिभा

    📍 स्थान: साहिबगंज | रिपोर्ट : श्रीकांत दास📅 प्रकाशन तिथि: 07 अक्टूबर 2025 साहिबगंज: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा जेसीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय…

    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक शामली ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शामली: जिले के पुलिस अधीक्षक श्री एन.पी. सिंह द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *