ललित मोदी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही बंद। बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट से माँगनी पड़ी माफी।

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आयुक्त ललित मोदी के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही बंद कर दी गई है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक आदेश दिया था , जिसमें कि उनको न्यायपालिका के विरुद्ध की गई टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार-पत्रों के माध्यम से माफी माँगनी थी। मोदी के द्वारा दायर हलफनामे का संज्ञान न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति सी.टी.रवि कुमार की पीठ द्वारा लिया गया। हलफनामे में मोदी द्वारा लिखा गया है कि वह आगे से ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे कि भारतीय न्यायपालिका और किसी भी न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँचे। इसका जवाब देते हुए पीठ ने कहा कि हम हलफनामे की माफी को स्वीकार करते हैं। साथ ही पीठ ने कहा कि ललित मोदी को यह याद रखना होगा कि भविष्य में अगर इस प्रकार की कोई भी गतिविधि ललित मोदी द्वारा की जाती है , जिससे कि न्यायपालिका की अवमानना हो तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। ललित मोदी की माफी के लिए पीठ ने कहा कि हम बिना शर्त माफी को खुले दिल से स्वीकार करते हैं क्योंकि हम माफ करने में विश्वास करते हैं। माफी अगर बिना शर्त , साफ दिल से माँगी गई हो तो शिकार करना चाहिए। पीठ ने साथ ही कहा कि हम इस कार्रवाई को बंद कर रहे हैं। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए और हमारी यही एक चिंता है। इससे पहले 13 अप्रैल को न्यायालय ने ललित मोदी को न्यायपालिका के खिलाफ अवमानना की टिप्पणी के लिए फटकार लगाई थी और कहा था कि इस प्रकार की हरकत के लिए गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और इसके लिए निर्देश देते हुए उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में माफी माँगने के लिए कहा गया था। साथ ही हलफनामा दायर करने के लिए भी कहा गया था , जिसमें कि भविष्य में ऐसी हरकत न करने की शपथ लेने की बात भी शामिल थी।

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *