कमरे में सो रहे युवक पर गिरा पंखा इलाज के दौरान हुई मौत

विशाल विचार
सुरेश पटेल खजुहा फतेहपुर | जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूंटाझाल निवासी राहुल प्रजापति पुत्र टिर्रा उम्र लगभग 30 वर्ष शुक्रवार सुबह घर के अंदर कमरे में सो रहा था। कि अचानक छत पर लगा पंखा युवक के ऊपर गिर गया और करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को जानकारी हुई तो मऊदेव स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर ले जाने की सलाह दी परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले गए हालत गंभीर देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया खुशियों के माहौल में मातम छा गया और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।युवक के घर में शुक्रवार को आखंड पाठ का कार्यक्रम आयोजित होना था जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी । युवक की मौत की खबर से घर में मातम छा गया।

  • Related Posts

    कैराना सलमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसका आशिक गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कैराना 4 दिन पहले सलमान ने पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से परेशान होकर अपने 4 मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर सूइसाइड कर लिया था। सुसाइड…

    चार साल के बच्चे को छोड़ कर,घर से निकली पत्नी नहीं पहुंची मायके रास्ते से लापता।

    फतेहपुर।जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के ज़ूड़ाखेड़ा मजरे अरगल निवासी राजू पुत्र श्रीपाल ने थाने में शिकायती पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। कि बीते सोमवार को सुबह लगभग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *