भारत के पास दुनिया की सबसे घातक तोप, 48 KM दूर बैठे दुश्मन को पलभर कर देगी नेस्तानाबूद

नई दिल्ली: भारत ने एक कमाल की तोप बनाई है, जो अब युद्ध के मैदान में दुश्मनी खेमों को पलभर में नेस्तानाबूद कर देती है. दूर से देखने पर यह किसी आम तोप जैसी लग सकती है, लेकिन जैसे ही आप पास आएंगे, तब आपको एहसास होगा कि यह कोई साधारण हथियार नहीं, बल्कि DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) द्वारा विकसित की गई अत्याधुनिक एटीएजीएस (Advanced Towed Artillery Gun System) है. जिसकी मारक क्षमता बेमिसाल है. इसके जरिए 48 किलोमीटर तक दुश्मन का सफाया किया जा सकता है.

क्यों कमाल है ये नई तोप

दुनिया में किसी भी तोप में इतनी शक्ति नहीं है कि वह 48 किलोमीटर दूर अपने शत्रु को नष्ट कर सके. 155 मिलीमीटर और 52 कैलिबर की तोप का लक्ष्य भी अचकू है। इससे 60 मिनट में 60 गोलियां चलाई जा सकती हैं. इस तोप के 85 प्रतिशत उपकरण देश में ही निर्मित हैं। बाकी जो 15 प्रतिशत आयात किए गए हैं, वे भी जल्द ही देश में बनने शुरू हो जाएंगे। इस अद्भुत तोप को एआरएंडडीई ने केवल 10 वर्ष में विकसित किया है।

इसमें तोप के विचार से लेकर परीक्षण तक का समय शामिल है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने स्पष्ट कर दिया कि ऐसी गन दुश्मन के क्षेत्र में कितनी तबाही फैला सकती है, इसलिए सेना ने डीआरडीओ के औद्योगिक साझेदार भारत फोर्ज और टाटा एडवांस सिस्टम को 307 एटैग्स का ऑर्डर दिया है। इसमें से 60 प्रतिशत गन भारत फोर्ज और 40 प्रतिशत गन टाटा एडवांस सिस्टम द्वारा बनाई जाएगी। अगले दो वर्षों के अंदर सेना में 18 एटैग्स की पहली बटालियन भी तैयार हो जाएगी।

दुनिया ने देखा भारत की तोप का दम

पांच साल के भीतर सेना को 307 एटैग्स मिल जायेंगे. इसके बाद तो सेना की आर्टिलरी पावर के आगे कोई भी खड़ा होने से दस बार पहले सोचेगा. इस तोप का डंका केवल देश में नही बज रहा है बल्कि देश से बाहर भी इसकी धूम है, तभी तो आर्मेनिया ने भारत से पहले ऐसे 12 तोप खरीदी है. आर्मेनिया ने जब इन तोपों से दुश्मन में खलबली मचा दी तो अब वह भारत से और 85 अटैग्स तोप खरीदना चाह रहा हैं.

  • Related Posts

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में हुईं शामिल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित अयोध्या सीएसआर कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर…

    खड़ंजा मार्ग धंसा हुआ गहरा गड्ढा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ बाधित

    सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *